फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन पर राजनीतिक दुर्भावना से उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। वार्ड नंबर 18 मोहल्ला मोहम्मद गोरी के कुछ नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन पर राजनीतिक दुर्भावना से उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पक्षपात पूर्ण रवैया बंद नहीं हुआ तो शीघ्र ही नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएगा। नगर के वार्ड 18 मोहल्ला मोहम्मद गोरी के कुछ क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। वहां मुख्य मार्ग पर कूडे़ के ढेर लगा दिए गए हैं। सफाई कर्मी से पूछे जाने पर उसने इस बारे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस क्षेत्र में लगी पथ प्रकाश ट्यूब लाइट को भी सड़क के बजाय घुमाकर व्यक्ति विशेष के घर में मुड़वा दिया गया है। वार्ड के निवासियों जैल सिंह भारती, विकास कुमार, मोंटी, शिवकुमार आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से पालिका प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी ने इस बारे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है, जबकि नगरपालिका अधिकारी भी टाल मटोल करने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष नीरज अग्रवाल ने नगरपालिका अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुपालन में कार्य करने का सुझाव देते हुए चेताया कि पूरा नगर एक समान है किसी भी व्यक्ति का राजनीतिक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें