गंगोह (सहारनपुर)। गुरुनानक कन्या इंटर कालेज महंगी में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में 11वी की छात्राओं ने विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कुसुम चौधरी ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जूनियर छात्राओं द्वारा सीनियर छात्राओं के सम्मान में भोज का आयोजन भी किया और उपहार भेंट किये। एमडी मेघराज सिंह सैनी, सरदार अनूप सिंह, सरदार गुरविंद्र सिंह और पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।