फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए दिया फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए दिया फर्नीचर
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर) । सरकारी स्कूलों में सर्दी के मौसम में फर्नीचर के अभाव में छात्र-छात्राओं के नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी को देखते हुए शहर के एक समाजसेवी दंपति ने मुस्तफापुर के प्राथमिक स्कूल के 63 बच्चों के लिए फर्नीचर भेंट किया है। बुधवार को स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद राज मोहन ने बताया कि सहारनपुर निवासी श्रवण गोयल और उनकी धर्मपत्नी संगीता गोयल ने बच्चों का सहयोग कर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर प्रदीप मित्तल, रीता मित्तल, पुनीत गोयल, संगीता गोयल, संजय सैनी, यशपाल डाबर, अनिल कुमार, रीतू सिंघल, एनपीआरसी मुनव्वर सुल्ताना, संगीता सैनी, सुरेशपाल, अनुज, मीरा आदि मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से दंपति को स्मृति चिह्न भेंट करके उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें