फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की फसल के लिए कीट नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। औद्योनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र के संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने बताया कि अच्छी उत्पादकता के लिए आम की फसल को इस समय लगने वाले हानिकारक कीटों से बचाव करने हेतु उचित समय पर कीट नियंत्रण का प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में मिलीबग कीट का प्रकोप प्रारंभ हो जाता है। जिससे फसलों को काफी क्षति पहुंचती है। मिलीबग और गुजिया कीट के शिशु हल्के गुलाबी रंग के होते हैं एवं व्यस्क कीट सफेद पंख विहीन होते हैं। यह कीट पेड़ पर चढ़कर मुलायम पत्तियों एवं फलों से रस चूसते हैं। इससे फूल और छोटे फल सूखकर गिर जाते हैं। इस कीट केे नियंत्रण के लिए दिसंबर में बागों की जुताई, गुड़ाई करने पर कीट के अंडे नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि इस कीट के शिशु को पेड़ पर चढ़ने से रोकने के लिये मुख्य तने से एक मीटर की ऊंचाई पर पॉलिथीन या प्लास्टिक की पट्टी तने के चारों ओर लपेटकर ऊपर और नीचे सूतली से बांधकर पॉलिथीन सीट के ऊपरी और निचले हिस्सों पर ग्रीस लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें