फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गबन के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी बैंक में लगभग सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में शामिल जेल भेजे गए चार आरोपियों की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर की लिंक रोड स्थित सहकारी बैंक में जुलाई में हुए लगभग 7 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन आरोपियों में से चार आरोपियों मोहित कांत शर्मा, वंदना सैनी, आदित्य कुमार वर्मा एवं अतुल कुमार गुप्ता ने 28 अक्तूबर को जमानत के लिए एडीजे द्वितीय की कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर का समय दिया था। लेकिन 10 नवंबर को अवकाश होने के चलते जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई की गई। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेश गिरी ने बताया कि पुलिस की पैरवी के साथ कोर्ट ने जमानत के मामले में वादियों की दलील सुनी, लेकिन आरोप की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों अब हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें