फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव स्पर्धा में भाग लेंगे सात राज्यों के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर सौष्ठव स्पर्धा में भाग लेंगे सात राज्यों के खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास राव ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तरी भारत शरीर सौष्ठव स्पर्धा, महिला और पुरुष फिटनेस मॉडल का आयोजन किया जाएगा। घंटाघर स्थित सभागार में वाराणसी से आए विश्वास राव ने बताया कि प्रतियोगिता में सात राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री भारत भूषण करेंगे। निर्णायक मंडल में सरदार बलवीर सिंह, राजेश्वर राव, देवेंद्र कुमार, विंग कमांडर बीवी मेहर शामिल होंगे। अशोक सक्सेना, सुहैल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें