सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।
निकाय चुनाव को लेकर 26 नवंबर को भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आएंगे। इनसे पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 20 नवंबर को यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि सीएम और डिप्टी सीएम का कार्यक्रम आ चुका है। उधर, कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम व यूपी कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी सहारनपुर आएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने बताया कि 24 नवंबर को राज बब्बर सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 नवंबर को गुलाम नबी आजाद यहां आएंगे। इनके कार्यक्रम आ चुके हैं।