फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक स्तर सुधारने पर जोर
विज्ञापन


गंगोह। दक्षिण भारत के मदुरै में आयोजित दो दिवसीय 23वें वार्षिक सीबीएसई सहोदय कांप्लेक्स के कार्यक्रम में गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने सहारनपुर का प्रतिनिधित्व किया है। संजय गुप्ता ने बताया कि दो से तीन नवंबर तक चले अधिवेशन में 1200 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इसमें शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक स्तर सुधारने पर जोर दिया गया। उन्हाेंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के सचिव अनुराग त्रिपाठी, सह निदेशक विश्वजीत साहा, परीक्षा नियंत्रक किशोर कुमार चौधरी एवं न्यूक्लियर साइंटिस्ट डा. एपी जयरामन, गेब्रियल सुप्रियाह सिंगापुर, अहमदाबाद के डा. अरविंद सहाय, डा. युवा दायालन और डा. नारायण बी अय्यर सहित अन्य विद्वान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें