सहारनपुर। इंडियन हर्ब्स स्पेशलिटीज कंपनी की इंडियन हर्ब्स फाउंडेशन के सचिव गौरव अग्रवाल ने सीएसआई कार्यविधि के तहत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ को रोगियों के लिए नि:शुल्क रूप से उपकरण भेंट किए हैं। उपकरणों में स्ट्रेचर, गद्दे, व्हीलचेयर, पोर्टेबल स्पिरोमीटर, सुई निषेचन पंप आदि शामिल हैं। गौरव अग्रवाल ने कहा कि हम अपन संस्था द्वारा भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा।