फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का तहसील में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील बेहट में लेखपालों ने पांच मांगों के संबंध में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लेखपालों ने धरना दिया। धरनारत लेखपाल मांग कर रहे हैं कि लेखपाल पद की शैक्षिक अर्द्धता स्नातक करनेे, पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक किए जाने, प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपये किए जाने, एसीपी विसंगति दूर किए जाने, लैपटॉप एवं स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, वर्ष 2000 में चयनित एवं वर्ष 2003-04 में प्रशिक्षित शासन परिषद की कमी के कारण 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों की विज्ञप्ति चयन परीक्षा के समय प्रभावी सेवा शर्तों के साथ जारी किए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव मुकेश त्यागी, मुमताज अली, अनुपम चौहान, गौतम चौहान, संजय सैनी, सुमित पंवार, नेहा गुप्ता, शुभम गिल, शिवांगी जैन, गौतम कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें