फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं ने दशहरा पर घरों में शस्त्रों का पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं ने दशहरा पर घरों में शस्त्रों का पूजन किया
विज्ञापन

देवबंद। हिंदुओं ने शनिवार को अपने घरों में भगवान श्रीराम का पायता धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान देवी देवताओं के साथ शस्त्रों की विधिवत पूजा अर्चना भी की गई। विजयदशमी मनाने के साथ ही बहनों ने अपने भाईयों के कानों पर नौरते रख उनसे आशीर्वाद लिया। भाईयों ने भी बहन को गिफ्ट आदि भेंट किए। राजपूत चेतना मंच कार्यालय पर विजयदशमी पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भगवान श्रीराम के चित्र पर डॉ. सुखपाल सिंह एवं सुरेंद्र पाल सिंह ने माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलित अध्यक्ष मुकेश राणा एवं ब्रजपाल पुंडीर ने किया। गजराज राणा एवं राजेंद्र चौहान ने शस्त्र पूजन विधि विधान से कराया। डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि विजयदशमी राजपूतों का मुख्य त्योहार है। इस मौके पर पवन सिंह राणा, राजीव राणा, दिनेश राणा, हरवीर सिंह, अमित पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर, लोकेश राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें