फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में ढमोला पुल के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर माफी के मोहल्ला विजय कॉलोनी निवासी मुकेश राणा (42 वर्ष) सुबह स्कूटी से किसी कार्य से जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के निकट स्थित ढमोला पुल के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक मुकेश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजेश निवासी नानौता को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मुकेश राणा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें