सिंचाई विभाग ने हटवाया अतिक्रमण
बेहट (सहारनपुर)। शासनादेश के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गंदेवड़ तिराहे पर सिंचाई विभाग की जमीन पर व्याप्त स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण धवस्त किए जाने के बाद लोग अपना सामान समेट कर ले गए। सिंचाई विभाग के जिलेदार विशेष सैनी की अगुवाई वाली टीम कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गंदेवड़ तिराहे पर पहुंची और जेसीबी मशीन लगवाकर सिंचाई विभाग की जमीन पर रखे गए खोके, रेहड़ियों एवं दुकानों को ध्वस्त करा दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जिलेदार ने बताया कि दस दिन पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए थे, लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया, जिससे कार्रवाई करनी पड़ी।