नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरुकता रैली
गंगोह (सहारनपुर)। आल इंडिया गूजर महासभा द्वारा क्षेत्र में चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मजाहिर राना के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव दर गांव घूमकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे है। इसी कड़ी में गांव खानपुर गुर्जर में कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की गई। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अफजल चौधरी, जिलाध्यक्ष शकील प्रधान, जिला महामंत्री आसिफ आसिफ राना, हाजी याकूब, चौधरी इनाम, चौधरी आबिद हसन, बशीर, लियाकत, रियासत, गबरूदीन, अहसान, अफसर, आदि का योगदान रहा।