बिना डाक्टरी पर्चे नहीं मिलेंगी नशीली दवाई
गंगोह(सहारनपुर)। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में कोई भी नशीली दवाई बिना डाक्टरी पर्चे के बिक्री न करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि कोई सदस्य बिना पर्चे के बिक्री करता पाया गया तो उसका यूनियन से निष्कासन कर दिया जाएगा। अध्यक्षता सुभाष चंद शर्मा और संचालन विनोद सैनी ने किया। बैठक में तय किया गया कि ग्राहक द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसोसिएशन एकजुट रहेगी। उक्त निर्णय से कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह को भी अवगत करा दिया गया है।