मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन से जुड़े रेलकर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मंडल सहायक सचिव सुभाष त्यागी ने कहा कि ड्राइवरों को एक-एक माह तक साप्ताहिक विश्राम नहीं मिल पाता हैँ। जबकि, एक माह में कम से कम चार साप्ताहिक विश्राम मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ड्राइवरों के प्रमोशन का नंबर आता हैं तो उनका स्थानांतरण कर दिया जाता हैँ। जबकि, अंबाला या कालका के ड्राइवरों का स्थानांतरण न के बराबर होता हैँ। उन्होंने रिक्तियों के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया बंद करने की मांग की। उन्होंने गाड़ी के लिंक को सही तरह से लागू करने, जिनका लंबे समय से स्थानांतरण नहीं हुआ, उनका स्थानांतरण करने और ऐसे क्लेरिकल स्टाफ जिनका समय पूरा हो चुका हैं, उनको स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, अतुल कुमार, रामप्रीत, एसएस वालिया, शशी कुमार, राजेंद्र कुमार, सुभाषचंद, वीके त्यागी, शिवचरण, उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।