बजरंगियों ने फूंका आजम खान का पुतला
सहारनपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री आजम खान द्वारा सेना पर दिए गए अभद्र बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। साथ ही आजम खां पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। हकीकत नगर चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महानगर सह प्रमुख दिव्यांश पंडित ने कहा कि जब तक देश में ऐसे नेता रहेंगे, पाकिस्तान भारत पर हमले करता रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आजम की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों को महानगर संयोजक कपिल पंडित, विहिप महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, कार्याध्यक्ष आरसी शर्मा, अभिषेक पंडित, नितिन, शरद, ललित, अंकित, टिंकू, गौरव, अनुज, गुड्डू, राहुल झाम्ब, अभिषेक सिरोही, अंकित कुमार, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, अरुण, सन्नी, शिवम, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।