फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुष्कर्म की दोषी को 20 वर्ष की सजा, लगाया अर्थदंड

Sat, 13 Sep 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी अहसान के ऊपर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। थाना कोतवाली निवासी पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। बताया कि अहसान निवासी रमजान पुरा थाना कोहवली देहात ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही उसकी मां के साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने मामले को तहरीर के आधार पर दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के बाद मामले को अदालत में दाखिल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 15 की अदालत ने मुकदमे की सुनवाई की। पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद अदालत ने दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें