फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान और पुलिस संभालेगी सुरक्षा की कमान

Fri, 19 Apr 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार यानी आज मतदान होगा। जिले भर में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के 20 हजार जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके तहत 613 बसाें से अर्धसैनिक बलों, पीएससी के जवानों के अलावा पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। वहीं, संवेदनशील 450 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में 1303 मतदान केंद्र और 2708 मतदेय स्थल हैं। बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ, आईटीबी, पीएसी के जवान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बसों के जरिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया है। जिले में पुलिस ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले 375 इलाके चिह्नित किए हैं। इन इलाकों में पुलिस के अलावा चप्पे-चप्पे पर अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर 52 टीमें नजर रखेंगी।
मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवान तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया की 52 टीमें निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें