फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जनवरी को मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर 28 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडी जूनियर हाईस्कूल गोपालनगर में यशपाल सिंह की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर आगामी 28 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय किया गया। जिला मंत्री ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों से संबंधित शासन द्वारा नए आदेशों के बारे में विस्तार से बताया और इन विद्यालयों का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ अदालत में चुनौती दी जाएगी। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने जिले के अ श्रेणी के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान पर न लेने की बात रखी, जिस पर प्रदेश स्तर पर शासन के समक्ष मुद्दा उठाने का निर्णय किया गया। इस दौरान कंवरपाल सिंह, बीर सिंह तोमर, सत्यनारायण शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार गोचर, सरदार सिंह, सुमन त्यागी, राघव शांडिल्य, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार वर्मा, राजन सिंह, रीटा भाटिया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें