वेंडिंग जोन के विरोध में महापौर से मिले
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर प्रस्तावित नगर निगम के वेंडिंग जोन के विरोध में स्थानीय लोग शनिवार को महापौर संजीव वालिया से उनके निवास पर मिले। स्थानीय लोगों ने महापौर को बताया कि पूर्व कमिश्नर आरपी शुक्ला ने सब्जी मंडी को दिल्ली रोड पर शिफ्ट कराया था। सब्जी मंडी की वजह से मार्ग पर काफी जाम रहता है। इस वजह से स्थानीय लोगों केे गाड़ी लेकर निकलने में परेशानी रहती है। यदि वेंडिंग जोन बनता है तो और अधिक परेशानी हो जाएगी। साथ ही बगल में एक बड़ा भूखंड भी है, जिस पर यदि भविष्य में प्लॉटिंग की जाती है तो दिक्कतें होंगी। ऐसे में वेंडिंग जोन न बनाया जाए। मिलने वालों में अमर गुप्ता, तरुण गुप्ता, संजय गर्ग, चंद जैन, सविता, पंकज जैन, सीमा, मयंक, पवन कुमार आदि शामिल रहे।