नगरायुक्त से की अतिक्रमण हटाने की मांग
सहारनपुर। न्यू चिलकाना बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को नगरायुक्त को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के यहां असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं। इसके चलते उनकी दुकानों को चोरी की घटनाएं हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने नगरायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की। ताहिर, हाजी शाहनवाज, मोसीन, प्रवेज, नौशाद, अमित, असगर, मोहम्मद मजबुल आदि रहे। ब्यूरो