लखनौती। महिला किसान ने महिला आयोग में शिकायत कर पड़ोसी किसान पर खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सहारनपुर निवासी किसान उमा गोयल ने महिला आयोग से की गई शिकायत में बताया कि वह 30 वर्षों से सहारनपुर में रह रही है। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में उसकी खेत की जमीन है जो उसने खेती करने के लिए दूसरे गांव के व्यक्ति को दे रखी है। महिला का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी दो सगे भाइयों ने मेड़ काटकर उसके खेत में खड़े पेड़ों को अपने खेत में मिला लिया है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।