बेहट (सहारनपुर)। शनिवार की रात शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश के बाद नदियों में आए तेज बहाव में जंगल में रहने वाले वन गुर्जरों के 13 मवेशियों की नदी में बहने से मौत हो गई, जबकि हिरन प्रजाति का एक बारहसिंघा का भी पानी उतरने के बाद नदी में शव मिला है। रात करीब 7 बजे शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली नदियों में पहाड़ियों पर बारी बारिश होने के बाद बाढ़ आ गई थी। अचानक आए तेज बहाव से शिवालिक जंगल में चपड़ी खोल (नदी) किनारे रहने वाले वन गुर्जर समलुक पुत्र नूर मोहम्मद की दो गाय वह एक कटिया, नूर अहमद पुत्र आलमदीन की दो भैंस, गुलाम नबी पुत्र रोशनदीन की आठ बकरी नदी के तेज बहाव पानी में बह गई थी। रात में उनका पता नहीं चल सका था, लेकिन सुबह होने इनमें से कुछ मवेशियों के शव मिल गए है। उधर, रविवार की सुबह शाकंभरी देवी नदी में एक बारहसिंघा मृत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन रेंज क्षेत्राधिकारी आरएन किमोटी ने बताया कि मृत जानवर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।