फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन

साढौली कदीम। यमुना में बढ़े जल स्तर से फसलें बर्बाद होने से चिंतित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा मांगा है।
बता दें कि लगातार भारी बारिश से शनिवार को यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें तबाह हो गई थीं। इसमें जोधेबांस निवासी किसान ईश्वर सिंह की लगभग छह बीघा जमीन कटाव के चलते पोपलर सहित बाढ़ की भेंट चढ़ गई। इसी गांव के किसान प्रेमपाल, जयपाल, सर्वेश, शंभूराम, नरेश, राजबीर, विजय, अयूब और नरसिंह ने बताया कि बाढ़ के चलते यमुना किनारे उनकी गन्ना, मक्का, धान एवं ज्वार की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे की मांग की है। उधर, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया ने बताया कि किसानों की बर्बाद फसलों की हल्का लेखपाल से जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें