फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में बच्ची सहित तीन घायल
विज्ञापन

नानौता। देवबंद की ओर से नानौता आ रहे बाइक सवार उत्तरांचल के झबरेडा निवासी साहिल पुत्र अली हसन की गांव कचराई के निकट सामने की ओर से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गयी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसओ सुधीर कुमार उज्जवल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मवेशियों से भरे ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, दूसरी घटना दिल्ली मार्ग पर जंधेडी चैक पोस्ट के नजदीक हुई। बताया जाता है कि गांव जंधेडी निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र सुखमाल अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर नानौता आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर चलते ही सामने की ओर से आ हरी एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सुरेंद्र और उसकी बेटी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें