डीआईजी शरद सचान को सम्मानित किया
सहारनपुर। उत्कृष्ट कार्य करने पर सहारनपुर रेंज के डीआईजी शरद सचान को सम्मानित किया गया। डीजीपी की ओर से उन्हें प्रशंसा पत्र दिया गया।
सहारनपुर रेंज के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई और क्राइम ग्राफ में कमी आने पर डीआईजी शरद सचान को सम्मानित किया गया। सहारनपुर रेंज में ही सर्वाधिक एनकाउंटर हुए हैं। डीजीपी ओपी सिंह की ओर से डीआईजी शरद सचान को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।