सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रकरण में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने कार्रवाई की मांग की। 19 मई से शुरू होने वाली परीक्षा में छात्रों को सुरक्षा देने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी डीएम से मिले। उन्होंने ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रकरण में हिंदू समाज के नेता रविंद्र कोरी, संदीप सैनी, बंटी बजरंगी को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही तीन जून को ग्लोकल यूनिवर्सिटी गेट पर महापंचायत करने का एलान किया। इसमें विरेंद्र सिंह गुर्जर, कल्याणी राणा, विकास चौधरी, मोहित कुमार, मान सिंह, अमित कुमार, महिपाल, राजू सैनी, पुरूषोत्तम सैनी, नौशाद, मोहित कश्यप, दीपक अरोड़ा, अंकित आदि मौजूद रहे।