फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने नगरायुक्त को गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण, गंदगी, आवारा पशुओं जैसी जन समस्याओं को लेकर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त गौरव वर्मा से मिला। संस्थाध्यक्ष सीएम एंडले, महासचिव आरके जैन और नगर समिति अध्यक्ष विरेंद्र बहल ने बोमंजी रोड और सब्जी मंडी पुल समेत तमाम जगहों पर सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को हटवाने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने बढ़े हाउस टैक्स को वापस लेने, टूटी सड़कों और नालियों को बनवाने तथा जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग उठाई। मिलने वालों में राकेश शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, ईश्वरचंद, अशोक शर्मा, अमृतलाल, एएस दुआ, सीके गांधी, पीएन कपूर, घनश्याम रोहिला, शाहिद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें