विनीत ने जीता मिस्टर यूपी का खिताब
गंगोह। कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के छात्र विनीत ने मिस्टर यूपी का खिताब जीता है।
शोभित विवि के मेडिकल कालेज परिसर में उसका सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। मुज्जफरनगर के विजोरा गांव निवासी विनीत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज शोभित विवि में बीएएमएस तृतीय वर्ष का छात्र हैै। उक्त प्रतियोगिता 4 मई को देहरादून के सिमाया फार्म हाउस में जेस्ट इवेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित की गई। मिस्टर एंड मिस इंडिया फेस ऑफ बालीवुड -2018 फिनाले प्रतियोगिता में बंगलुरु कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड व यूपी के सैकड़ों प्रतियोगी शामिल रहे। विनीत सहित प्रदेश भर से विभिन्न ऑडिशनों में चयनित होकर 15 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचे थे। विनीत ने सबको पछाड़ते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल मिस्टर यूपी वरन मिस्टर फोटोजेनिक खिताब भी अपने नाम कर लिया। विनीत ने सफलता का श्रेय अपने पिता ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में लिपिक पद पर कार्यरत रामकुमार और माता बरीसला देवी को दिया।
गांव पहुंचने पर प्रधान दौलत राम सहित अनेक लोगों ने विनीत का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।