फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। कुशीनगर में ट्रेन और स्कूली वाहन की टक्कर में हुई 13 बच्चों की दर्दनाक मौत पर मदर लैंड पब्लिक स्कूल में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय के वाहन चालकों को निर्देश किया गया कि वह बच्चों से भरे वाहन चलाने में कोई जल्दबाजी न करें और बच्चों के उतरने एवं चढ़ते समय विशेष सावधानी बरतें। विद्यालय में आयोजित शोक सभा में विद्यालय के प्रबंधन निदेशक सत्य संयम भूर्यान ने सभी वाहन चालकों को पहले हिमाचल और अब कुशीनगर की घटना के बारे में अवगत कराया। कहा कि वाहन चलाते समय वह ट्रैफिक नियमों को पालन करें। अपने वाहन में फायर सिलेंडर को दुरुस्त रखे। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाने ले जाते वक्त वाहन चलाते समय गाने आदि न बजाए जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें