सहारनपुर। दलित पिछड़ा वर्ग महासभा की बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप बोहत्रा ने कहा कि भूरा देव मंदिर पर लगी 100 वर्षों पुरानी कच्ची दुकानों को प्रशासन ने बिना किसी जांच के हटवा दिया। इससे नागल माफी के लोगों के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई। लोगों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय ने अग्रिम आदेश तक दुकानों को ना हटाए जाने के आदेश दिए है। आरोप है कि प्रशासन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। रवि कश्यप, अकरम पठान, टिंकू सैनी, अश्वनी, अरुण कश्यप, संजय सैनी, शुभम कश्यप आदि मौजूद रहे।