फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी महाराज की महिमा किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री रामेश्वरम सामाजिक संस्था और श्री गुरु कृपा बालाजी मित्र मंडल ने श्री बालाजी जयंती पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। शारदा नगर स्थित मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बालाजी महाराज को चौला अर्पित, देव पूजन और पांच पाठ हनुमान चालीसा के साथ किया। मामचंद महाराज, सुमन माहेश्वरी और पंडित मुकेश कपिल ने बालाजी की महिमा का गुणगान किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव वालिया शामिल हुए। संरक्षक पंडित शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि बालाजी महाराज अमर और अविनाशी हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक सुुखबीर सिंह पुंडीर, हेमंत अरोड़ा, सुमित मलिक, पंडित जय प्रकाश याज्ञिक, सरिता शर्मा, महिपाल राणा, अनिकेत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें