फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों और विद्युत कर्मचारियों ने घंटाघर स्थित सब स्टेशन पर धरना जारी रखा। इसके साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर आगामी दिनों के आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार किया गया। समिति के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी सुबह दस से शाम पांच बजे ही कार्य करेंगे। अवकाश के दिन में कोई कार्य नहीं किया जाएगा। नौ अप्रैल से 72 घंटे के अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता, उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह, सुबोध गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, सुशील गर्ग, एके वर्मा, मधुर वर्मा, संदीप कुमार, सुनील मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें