रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कुमार निम ने सरकारी योजनाओं के तहत बनाई जा रही सड़कों का रविवार को औचक निरीक्षण किया। विधायक ने पीडब्लूडी की ओर से बनाई जा रही भगवानपुर-चंदेना मार्ग और गन्ना विभाग की ओर से बनाई जा रही सोनचडा से भगवानपुर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि विभागों द्वारा बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता में कमी पायी गई है। उन्होंने जेई को मौके पर बुलाया और मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण को कहा। उन्होंने इस संबंध में दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों को भी फोन से अवगत कराया है।