फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु सिमरन से दूर होती है बाधाएं: सुदीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंत विहार स्थित सत्संग भवन में नकुड़ वाले बाबा श्री श्री स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सुदीक्षा सरस्वती ने कहा कि प्रभु सिमरन से बड़ी से बड़ी बाधाएं क्षण में दूर हो जाती है। मानव से जीवन में अनजाने में त्रुटि हो जाती है। लेकिन ईश्वर के सिमरन के साथ गुरु की कृपा हो जाए तो ईश्वर क्षमा कर देते हैं। इसलिए प्रभु सिमरन में हमेशा लीन रहना चाहिए। इसके पश्चात दुर्गा कुष्ठ आश्रम के निराश्रित लोगों को भोजन, अंग वस्त्र व अन्य सामान दान किया गया। मेयर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने देवी सुदीक्षा का आशीर्वाद लिया। सुधीर मिगलानी, संजीव जसूजा, कृष्ण लाल मक्कड़, कृष्ण लाल ठक्कर, हरीश मलिक, चरणजीत सेतिया, मानस कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें