राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया
सहारनपुर। इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर डा. केपीएस चौहान का सहारनपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केपीएस चौहान, महासचिव डा. एस शर्मा और सचिव डा. कल्याण सिंह सैनी का स्वागत किया। डा. चौहान ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में चिकित्सकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। डा. एस शर्मा ने कहा कि 11 जनवरी को इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के जनक काउंट सीरज मैटी की 209 वीं जयंती धूमधाम से देहरादून में मनाई जाएगी। डा. कल्याण सिंह सैनी ने कहा कि जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड़ सहित अन्य राज्यों के चिकित्सक शामिल होंगे। डा. राजपाल सिंह, डा. ओपी शर्मा, जसविंद्र कौर, डा. शीशपाल, डा. महेंद्र सैनी, डा. सुशील कुमार, डा. राकेश कांबोज आदि मौजूद रहे।