फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उन्नत अर्थव्यवस्था के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं सहायता समूह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के आचार्य डा. सौरभ राजपूत ने कहा कि देश की उन्नत अर्थव्यवस्था के लिए महिलाओं की भागेदारी आवश्यक है। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देना है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी लोती राम ने समूह की बैठक, बचत, ऋण वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में सुधा तिवारी, अश्वनी कुमार, मनोज कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें