फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिकायत करने वालों को किया जा रहा चिंहित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ एसोसिएशन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नवीनगर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप महासचिव शशी भूूषण ने कहा कि कुछ लोग फर्जी शिकायतों के आधार पर संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन और यूनियन ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। कहा कि 11वें वेतन समझौते की वार्ता सरकार के साथ चल रही है। इस बार का पे-रिजीवन जल्द होने की संभावना है। जनपद से आए सभी शाखा सचिव और अध्यक्षों ने अपनी समस्याएं उप महासचिव के सामने रखी। रेलवे रोड शाखा के सचिव संजय शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव सुरेंद्र कुमार, मो. आसिफ ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रपाल ने की। सचिव नवनीत ने अतिथियों का स्वागत किया। अश्वनी कुमार, भगत सिंह, ओमपाल, बलदेव राज कुमार, सुशील जिंदल, निशांत चौधरी, ब्रजेश सैनी, राकेश अरोड़ा, अनिल वर्मा, एससी गुलाटी, ब्रजमोहन शर्मा, परसराम, जय प्रकाश बंसल, ऋषिपाल, गणेश शर्मा, नितेश मिनोचा, अमित बौद्घ, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें