फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं रोहिंग्या मुसलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनोज कुमार पंडित ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठिये होने के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं। ये लोग लंबे समय से म्यांमार में वहां के गैर मुस्लिम लोगों की हत्या एवं बलात्कार में लगे थे। इन लोगों के अत्याचारों ने बौद्ध जैसे अहिंसा के पुजारियों को भी हथियार उठाने पर विवश कर दिया। ऐसे लोगों को हमारे देश में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यहां हुई बैठक में भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि जो लोग रोहिंग्या मुसलमानों की पैरोकारी कर रहे हैं। उन्हें देश की चिंता नहीं है। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मानवाधिकार भारत के नागरिकों के लिए हैं घुसपैठियों और आतंकवादियों के लिए नहीं। इस दौरान विश्वास कुमार, बिट्टू कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें