जिनवाणी सुरक्षा और सज्जा अभियान की शुरूआत
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन महिला पंचान समिति और श्री दिगंबर जैन संलेखना सेवा मंडल द्वारा पहली बार जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान की शुरूआत एक साथ 22 जिन मंदिरों में की गई। समिति के सदस्यों ने रविवार को आवास-विकास, चंद्रनगर, भगवती कॉलोनी, राघवपुरम, महावीर कॉलोनी, मदनपुुरी और जैन बाग स्थित मंदिरों में पहुंचकर अभियान की शुरूआत की। अध्यक्षता रेण जैन ने बताया कि जिस प्रकार हम अपने घरों को सजाते हैं। उसी प्रकार हम अपने मंदिरों, जिनवाणी मां को भक्ति व श्रद्घा से सजाएं। इसी भावना से यह अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान शशी जैन, नीरू जैन, रेणु जैन, सरीता जैन, रीना जैन, अमिता जैन, अरूण कुमार जैन, राजीव कुमार जैन शामिल रहे।