रामपुर मनिहारान। थाना क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामपाल सोमवार को चारा मशीन से घास काटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।