फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत, मां झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां झुलस गई। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव दूधगढ़ निवासी कल्लू का 12 वर्षीय पुत्र मुकर्रम गांव में ही एक मदरसे में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मुकर्रम मदरसे से घर आया था। मुकर्रम की मां ने उससे रसोई से कुछ मंगाया, जब मुकर्रम रसोई में सामान लेने गया तो वहां लटक रहे तार की चपेट में आ गया। मुकर्रम की आवाज सुनकर उसकी मां फुलमिजरा रसोई में उसे बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मुकर्रम की मौके पर ही मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने मुकर्रम को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें