फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संचालक पद के लिए 19 ने किया नामांकन

Mon, 19 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
डि​स्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक डायरेक्टर के लिये नामांकन करते प्रत्याशी
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला सहकारी बैंक के चुनाव की प्रक्रिया में रविवार को संचालक पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और मंगलवार को संचालकों के नाम घोषित होंगे। इनके निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया हुई। इस चुनाव पर राजनीतिक दलों की नजर है। ज्यादातर उम्मीदवार भाजपा से जुड़े हुए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और मंगलवार को जरूरत पड़ी तो चुनाव होगा। 14 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं, इसके बाद 21 जून को संचालक चेयरमैन का चुनाव करेंगे। चेयरमैन का भी निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र ने बताया कि 21 जून तक पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें