फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईं 19 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

Sat, 04 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर 19 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व विभाग से संबंधित सात, पुलिस विभाग संबंधी पांच, विद्युत निगम संबंधी दो और नगर निगम से संबंधित तीन शिकायतें आईं। विकास एवं डूडा की एक-एक शिकायत आई। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें