सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सादिया आई प्रथम
गागलहेड़ी। आईएचएम एकेडमी की ओर से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सादिया ने प्रथम मुस्तफ़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, राजनीति, राज्य, राजधानी और तात्कालिक घटनाओं से जुड़े हुए प्रश्न पूछे गए। तीन चरणों का कठिन स्तर पार करने के बाद सादिया गौर, मुस्तफ़ा, अमिशा प्रवीण, नाजिया व रिहान फाइनल राउंड में पहुंचे। स्कूल प्रबंधक मोहसिन अली ने बच्चों को बताया कि सामान्य ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। इसमें हम जितना डूबते हैं उतना अधिक सीखते जाते हैं। मोहसिन अली ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसमें शाक़िर, गुड़िया, साक्षी, निहा, डिंपल, शाहीन, आतिका, शाहिद, इकरा, तानिया, आरजू, मुस्कान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो