योजना के बारे में दी जानकारी
बेहट। श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन गांधी चौक में व्यापारियों एवं उनके प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए छोटी बचत में भविष्य सुधार के लिए यह बहुआयामी शुरुआत है। इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक अपना बैंक खाता खुलवाएं। इस खाते में कितना अंश श्रमिक जमा कराएगा। उतना ही अंश सरकार जमा करेगी। सात साल के बाद पेंशन लेना चाहेगा तो उसे पेंशन मिलेगी। यदि वह खाते में जमा की गई राशि लेना चाहेगा तो उसे पूरी राशि एक मुश्त ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी। इस मौके पर व्यापारी नेता राकेश गाबा सहित काफी संख्या में व्यापारी एवं श्रमिक मौजूद रहे।