फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओझिमा प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओझिमा प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ओशो हेल्थ टेंपल में एक माह से चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। संस्थापक उमेश रोहित ने कहा कि ओझिमा एक अध्यात्मिक युद्ध कला ही नहीं बल्कि शरीर, मन एवं चेतना के संतुलन की जीवन शैली है। इसलिए अब बच्चों के साथ अभिभावक भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ओशीझेन योगा मार्शल आर्ट ध्यान व योग पर आधारित है, जिसे संक्षिप्त में ओझिमा बोला जाता है। इसमें साधक को बेल्ट प्राप्त करने हेतु मार्शल आर्ट, जिम्नास्टिक, योगासन, प्राणायाम, मुद्रा विज्ञान, ध्यान, लाठी चलाने में बेहतरीन प्रदर्शन करना होता है। एक माह चले प्रशिक्षण के बाद अंकुर गुप्ता, सविता सिंह, ऋतिक, वेदांत एवं युगांत ने परीक्षा पास की। इन सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान अनवर अली, नितेश वर्मा, संजय आर्य, अंकित सांगवान, राम मारवाह, सागर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें