फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छुाटमलपुर डिपो के तीन चालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन

छुटमलपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के छुटमलपुर डिपो के केंद्र प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे रोडवेज के तीन संविदा चालकों की संविदा समाप्त कर दी है। कार्यालय से जारी पत्र में गुप्ता ने बताया कि संविदा चालक अमित कुमार, भोपाल सिंह और प्रवीण कुमार लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। चेतावनी पत्र जारी करने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते इनकी सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने बताया कि लगातार गैरहाजिर चल रहे अन्य चालकों और परिचालकों को भी चिह्नित किया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें