फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्त बनी युवती से मिलने पहुंचे युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की युवती के पिता ने धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेसबुक पर करीब साढ़े तीन माह पूर्व सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। सोमवार की रात युवक, युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजन सोकर उठे तो उन्हें युवती के कमरे से किसी युवक की आवाज आने पर संदेह हो गया। इसके बाद परिजनों ने युवती के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां युवक को देखकर चौंक गए। परिजनों ने आरोपी युवक की धुनाई के बाद उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें